horoscope

दैनिक राशिफल 16-08-17

दैनिक राशिफल मेष
परिवार और मित्र:
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं।
रिश्‍ते और प्‍यार:
अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।
स्‍वास्‍थ्‍य:
आज का दिन अच्‍छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें।
करियर और शिक्षा:
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। एकाग्रता बनाने में समस्या आ सकती है। कार्यस्थल पर बॉस से अनबन हो सकती है।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
आपको शेयर बाजार में बहुत मुनाफा नहीं होने वाला है लेकिन प्रॉपर्टी से आपको फायदा हो सकता है। व्‍यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें।



दैनिक राशिफल वृषभ
दैनिकसाप्ताहिकमासिकवार्षिक
परिवार और मित्र:
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।
रिश्‍ते और प्‍यार:
आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। उन्‍हें वक्त देने का अर्थ रिश्‍तों को मजबूत करना होगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्‍तों में तनाव पैदा हो सकता है।
स्‍वास्‍थ्‍य:
आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। किसी भी प्रकार का टेंशन ना लें ।
करियर और शिक्षा:
परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। समय आपके साथ है। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
शेयर बाजार से आपको मुनाफा हो सकता है। कारोबार में भी इज़ाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है।


दैनिक राशिफल मिथुन
दैनिकसाप्ताहिकमासिकवार्षिक
परिवार और मित्र:
आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है।
रिश्‍ते और प्‍यार:
आज प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। दोस्तों और बंधुजनों के साथ भी रिश्तों में खटास आने की संभावना है।
स्‍वास्‍थ्‍य:
आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। सिरदर्द और पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। भोजन पर विशेष ध्यान दें।
करियर और शिक्षा:
दिन सामान्य है। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
शेयर मार्केट से आपको निराशा हो सकती है। अगर कहीं पैसा लगा रहे हैं तो सोच-समझ कर ही लगाएं।


दैनिक राशिफल कर्क
दैनिकसाप्ताहिकमासिकवार्ष
परिवार और मित्र:
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें।
रिश्‍ते और प्‍यार:
अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं।
स्‍वास्‍थ्‍य:
कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है।
करियर और शिक्षा:
पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
भाग्‍य आपके साथ है। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है।







दैनिक राशिफल सिंह
दैनिकसाप्ताहिकमासिकवार्षिक
परिवार और मित्र:
आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्‍य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी।
रिश्‍ते और प्‍यार:
आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी।
स्‍वास्‍थ्‍य:
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें।
करियर और शिक्षा:
छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्‍मीद है।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
शेयर खरीदने और बेचने के लिहाज से अच्‍छा समय है। दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन दिन खत्म होते-होते सब ठीक हो जाएगा।

दैनिक राशिफल कन्या
दैनिकसाप्ताहिकमासिकवार्षिक
परिवार और मित्र:
आज दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें।
रिश्‍ते और प्‍यार:
आज किस्मत आपके साथ है। परिजनों, दोस्तों और साथी के साथ समय बिता सकते हैं। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी।
स्‍वास्‍थ्‍य:
आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।
करियर और शिक्षा:
आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
आज पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।



दैनिक राशिफल तुला
दैनिकसाप्ताहिकमासिकवार्षि
परिवार और मित्र:
आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।
रिश्‍ते और प्‍यार:
आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
स्‍वास्‍थ्‍य:
आज गैस और बदहजमी जैसी उदर संबंधी समस्याएं हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।
करियर और शिक्षा:
छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है। बाधाएं दूर हो सकती हैं। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
यह समय शेयर या नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ है। आज कोई फैसला हड़बड़ाहट में न लें।




दैनिक राशिफल वृश्चिक
दैनिकसाप्ताहिकमासिकवार्षिक
परिवार और मित्र:
आज परिजनों का सहयोग मिलेगा और घर में शांति का माहौल रहेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है।
रिश्‍ते और प्‍यार:
हर रिश्ता मजबूत बनने के लिए कुछ समय मांगता है। आज आपको इस बात को समझना होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।
स्‍वास्‍थ्‍य:
आज अपने परिवार के स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्‍य की तबीयत बिगड़ सकती है। ऐसे में खर्च बढ़ेगा, पर सकारात्‍मक रहें, परेशानी जल्‍दी दूर हो जाएगी।
करियर और शिक्षा:
आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, पर इस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है।


दैनिक राशिफल धनु
दैनिकसाप्ताहिकमासिकवार्षि
परिवार और मित्र:
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। पुरानी बातों को याद कर अपना आज बर्बाद ना करें।
रिश्‍ते और प्‍यार:
प्यार के लिए समय बेहतरीन है। अगर किसी से प्‍यार का इज़हार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन याद रखें, जल्‍दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं।
स्‍वास्‍थ्‍य:
स्‍वास्‍थ्‍य सामान्‍य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
करियर और शिक्षा:
आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
आज पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर लग सकते हैं। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। किसी भी बड़ी डील को उपयुक्‍त समय के लिए टाला जा सकता है।


दैनिक राशिफल कुंभ
दैनिकसाप्ताहिकमासिकवार्षिक
परिवार और मित्र:
किसी खास शख्स या करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें।
रिश्‍ते और प्‍यार:
प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो सकती है।
स्‍वास्‍थ्‍य:
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बीमार लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा होगा और मन खुश रहेगा। सभी परहेज जरूरी हैं।
करियर और शिक्षा:
आज छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। एकाग्रता बनाए रखें। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं।




दैनिक राशिफल मीन
परिवार और मित्र:
परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है।
रिश्‍ते और प्‍यार:
आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्‍छी न लग रही हो तो उसे प्‍यार से समझाएं।
स्‍वास्‍थ्‍य:
तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें।
करियर और शिक्षा:
आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।
बिज़नेस/स्‍टॉक/प्रॉपर्टी:
आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। स्‍टॉक में कुछ भी फेरबदल न करना बेहतर साबित होगा।



मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन








About amitsingh

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.