बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था. उनके पिता जैमिनी गणेशन मशहूर तमिल अभिनेता और मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं. बचपन से ही रेखा को फिल्मी माहौल मिला तो उनके लिए फिल्मों में एंट्री करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उन्होंने किशोरावस्था से ही अपने फिल्मी करियर का आगाज कर लिया था. आज रेखा को शोहरत, सफलता और कामयाबी के शिखर पर पहुंचने वाली माना जाता है, लेकिन इसे पाने के लिए उन्होनें बड़ी मेहनत की है।।
1966 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रेखा का फिल्मी दुनिया का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा. रील के साथ उनकी रियल लाइफ में भी कई हादसे आए. विनोद मेहरा, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ उनकी अधूरी प्रेम कहानी का सिलसिला काफी चर्चित रहा ।। रिलेशनशिप से इतर अगर बात करें तो इसमें कोई संदेह नहीं कि रेखा एक जबरदस्त अभिनेत्री हैं. उन्होंने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है ।।
"खूबसूरत", "उमरावजान" ओर "धर्मात्मा" -- रेखा गणेशन का जन्म दिन हैं।।
उन्होंने कर्तव्य निभाया।। मिस्टर नटवरलाल का साथ दिया।। ये सिलसिला खूब चला।। मुकद्दर का सिकन्दर हो या फिर मजबूर।।कस्मे वादे हो खून भरी मांग ।। बीवी हो तो ऎसी, फूल बने अंगारे बॉलीवुड के ये तमाम वो फिल्में हैं, जिसमें रेखा जी ने लीड एक्ट्रेस का रोल किया था।
हिंदी सिनेमा की एक सफल अत्रिनेत्री भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा का जन्म आज ही के दिन 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई (मद्रास) में तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन और तमिल अभिनेत्री पुष्पावली के घर हुआ था। रेखा को हिन्दी फिल्मों की सबसे अच्छी अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। वैसे तो रेखा ने अपने फिल्मी जीवन की शुरूआत बतौर एक बाल कलाकार तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम से की थी। लेकिन हिन्दी सिनेमा में उनकी पहचान 1970 में आई फिल्म सावन भादों से हुई।
रेखा की कुछ यादगार फिल्में
खूबसूरत, खून भरी मांग, उमराव जान, धर्मात्मा, बीवी हो तो ऎसी, फूल बने अंगारे बॉलीवुड के ये तमाम वो फिल्में हैं, जिसमें रेखा ने लीड एक्ट्रेस का रोल किया था। 1966 से सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू चलाने वाली रेखा 61 साल की हो चुकी हैं। रेखा पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर 1966 में आईं। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम में काम किया था। इसके बाद रेखा का जो सफर शुरू हुआ वो आज भी जारी है। वो हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ की 175 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रेखा का फिल्मी सफर कामयाबी और अवॉर्ड्स से भरा हुआ है।
नहीं मिल सका कोई भी हमसफर
सिल्वर स्क्रीन पर भले ही रेखा कई अभिनेताओं के साथ जोड़ी बना चुकी हों, लेकिन जब बात उनकी रियल लाइफ की होती है, तो उनकी जोड़ी हमेशा ही टूटती रही है। रेखा की शादी यूं तो इंडस्ट्रियल मुकेश अग्रवाल से हुई थी, लेकिन उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा है। रेखा के लव लाइफ की लिस्ट बहुत लंबी है। इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नवीन निश्चल, विश्वजीत, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद मेहरा जैसे अभिनेता भी शामिल हैं। लेकिन उनके जीवन में ऎसा कोई हमसफर नहीं आ सका जो उनके जीवन के सफर में हमसफर बन सकता। रेखा आज भी आविवाहित ही हैं, रेखा की कई शादियां भी हुई लेकिन सभी असफल रहीं। रेखा आज भी अपनी मांग में सिंदूर सजाती हैं,मंगलसूत्र पहनती हैं, लेकिन ये मंगलसूत्र और सिंदूर किसके नाम का है यह आज एक रहस्य है।
इज्जत से मोह्हबत निभानी और अकेले समाज में रहना कोई रेखा से सीखे।
वरना मोह्हबत करना और फिर रिश्तों का रायता बिखेरना तो आये दिन की सुर्खियां हैं।
जन्मदिन मुबारक रेखा जी।
और एक नजर
इधर भी जो अमिताभ ने कभी गाया था।
....
मजबूर ये हालात, इधर भी है उधर भी
तन्हाई कीे ये रात, इधर भी है उधर भी
कहने को बहुत कुछ है, मगर किससे कहें हम
कब तक यूँही खामोश रहें, और सहें हम
दिल कहता है दुनिया की हर इक रस्म उठा दें
दीवार जो हम दोनो में है, आज गिरा दें
क्यों दिल में सुलगते रहें, लोगों को बता दें
हां हमको मुहब्बत है, मोहब्बत है, मोहब्बत है
अब दिल में यही बात, इधर भी है, उधर भी।।
रेखा जी" को आज उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।।
ReplyDelete