4 july 2017 horoscope

देवशयनी एकादशी-4 जुलाई 2017,मंगलवार


हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में दो एकादशी आती है। यह तिथि भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन इन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्तजन व्रत रखते हैं और विशेष पूजन करते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार यदि इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो भगवान विष्णु अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
धर्म ग्रंथों के अनुसार इस तिथि का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन से भगवान विष्णु अगले चार महीनों के लिए शयन करते हैं। शास्त्रों के अनुसार  इस दिन कोई भक्त कुछ विशेष उपाय करे तो भगवान विष्णु उस पर प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि भगवान विष्णु आप पर प्रसन्न रहें तो आगे बताए गए उपाय करें-श्री महालक्ष्मी देवी की प्रसन्नता के पूरे घर,ऑफिस या दुकान में केशर का जल छिड़कें आप होंगे मालामाल व निम्न सभी उपाय अवश्य करे !
1- देवशयनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें तो जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं। इसके बाद विधिपूर्वक गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए। स्त्रियों के लिए यह स्नान उनके पति की लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य देने वाला है।
2- इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीविष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।
3- भगवान श्रीविष्णु को पीतांबरधारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के वस्त्र धारण करने वाला। देवशयनी एकादशी के दिन आप पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज पहले भगवान विष्णु को अर्पण करें, इसके बाद ये सभी वस्तुएं गरीबों व जरूरतमंदों में दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।
4- देवशयनी एकादशी के दिन भगवान श्रीविष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। ये करने से आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी और तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।
5- यदि आप धन की इच्छा रखते हैं तो देवशयनी एकादशी के दिन समीप स्थित किसी विष्णु मंदिर जाएं और भगवान विष्णु को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान विष्णु जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।
6- धन की कामना रखने वाले साधक देवशयनी एकादशी के दिन नीचे लिखे मंत्र का 5 माला जप करें-
ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्री:
एकादशी के दूसरे दिन किसी ब्राह्मण को भोजन करवाकर उसे दक्षिणा, वस्त्र, आदि भेंट स्वरूप प्रदान करें। इससे आपको लाभ होगा।
7- यदि आप निरंतर कर्ज में फंसते जा रहे हैं तो देवशयनी एकादशी के दिन समीप स्थित किसी पीपल के वृक्ष पर पानी चढ़ाएं और शाम के समय दीपक लगाएं। पीपल में भी भगवान विष्णु का ही वास माना गया है। इस उपाय से जल्दी ही आप कर्ज मुक्त हो जाएंगे।
8 - काफी कोशिशों के बाद भी यदि आमदनी नहीं बढ़ रही है या नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा है देवशयनी एकादशी के दिन सात कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं। भोजन में खीर अवश्य होना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपकी कामना पूरी हो जाएगी।
9- देवशयनी एकादशी के दिन एक नारियल व थोड़े बादाम भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। यह उपाय करने से आपको जीवन के सभी सुख प्राप्त होंगे और अटके कार्य बनते चले जाएंगे।
10- देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पूजा करते समय कुछ पैसे विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर के समीप रख दें। पूजन करने के बाद यह पैसे फिर से अपने पर्स में रख लें। ये उपाय करने से आपका पर्स में कभी पैसों की कमी नहीं आएगी।
11- देवशयनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक लगाएं और ॐ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इस..

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.